फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 31 लाख से होगा वीरभद्रपट्टी मार्ग का नवीनीकरण

विज्ञापन
वीरभद्रपट्टी जाने वाला जर्जर मार्ग । संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली ब्लाॅक के वीरभद्रपट्टी गांव से दुर्गागंज-ज्ञानपुर संपर्क मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। 1700 मीटर लंबे मार्ग की मरम्मत 31 लाख की लागत से की जाएगी। शासन स्तर से बजट की स्वीकृति के बाद विभाग निविदा प्रकिया पूरी कराने में जुटा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य कराया जाएगा। अभोली ब्लॉक का वीरभद्रपट्टी मार्ग छह से अधिक गांवों को जोड़ता है। इसमें प्रताप सिंह पट्टी, जोधापुर, दानूपुर पश्चिम सहित विभिन्न गांव हैं। यह संपर्क मार्ग ज्ञानपुर व दुर्गागंज के मुख्य मार्ग को भी जोड़ने वाला है। हर दिन करीब आठ से 10 हजार लोगों का इस मार्ग से आना-जाना होता है। 10 साल पहले मार्ग की विशेष मरम्मत की गई थी लेकिन तीन साल से यह मार्ग एकदम क्षतिग्रस्त हो चुका है। अक्सर इस मार्ग पर बाइक सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। गिट्टी बिखरी पड़ी है। बारिश के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की तरफ से मार्ग की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। पीडब्ल्यूडी के एई सुबाष चंद्र मौर्य ने बताया कि वीरभद्रपट्टी मार्ग की मरम्मत की स्वीकृति मिली है। जल्द ही नवीनीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें