फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनपीजी में पीजी की दूसरी कटआफ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए शनिवार को कॉलेज प्रशासन ने दूसरी कटआफ जारी कर दी। छात्र-छात्राएं 23 से 30 अक्तूबर तक आनलाइन शुल्क जमा कर 31 से दो नवंबर तक प्रवेश करा सकेंगे।
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज में पीजी की कक्षाओं में प्रवेश एक सप्ताह पूर्व शुरू हो गया है। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने बताया कि हिंदी, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान और एमकाम पथम सेमेस्टर के लिए कटआफ जारी की गई है। इसमें सामान्य, ओबीसी के अलग-अलग कटआफ हैं। एससी में जंतु विज्ञान को छोड़कर सभी विषयों में हर छात्र-छात्रा का प्रवेश होगा। उन्होंने बताया कि कट आफ कॉलेज में चस्पा कर दी गई है। मेरिट में आने अभ्यर्थी प्रवेश के लिए 23 से 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर दें। उसके बाद 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक प्रवेश विभाग कक्ष में पहुंचकर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें