फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में ले जाए जा रहे 28 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाहनों का नंबर प्लेट बदल कर पशु तस्करी को खेल चल रहा है। ऐसे में तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी अपना जाल बिछा दिया है। मंगलवार की रात में औराई पुलिस ने अंडरपास ब्रिज के पास से एक कंटेनर को पकड़ा। उसमें से 28 मवेशी बरामद किए गए, दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पूर्वी छोर पर वाराणसी, पश्चिमी छोर के प्रयागराज से तस्करी पर रोकथाम के लिए पुलिस ने मुखबीरों की जाल बिछाया है। मंगलवार की रात अंडरपास ब्रिज घोसिया पर पुलिस गश्त कर रही थी तभी कंटेनर से कुछ मवेशियों को कहीं ले जाए जाने की जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि रात में उप निरीक्षक विनोद कुमार की टीम अंडरपास ब्रिज पर गश्त करते समय वाराणसी की ओर जा रहे कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर की केबिन में बैठे दो तस्करों को भागते समय गिरफ्तार किया गया। कंटेनर से बरामद 28 गोवंश को गोशाला में सुपुर्द करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें