ज्ञानपुर। शासन के निर्देश पर अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बिना पंजीयन और यातायात नियमों को दरकिनार कर चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ सख्ती की जा रही है। परिवहन और यातायात विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। पिछले 14 दिनों में अधिकारियों ने 27 ई-रिक्शा सीज किए गए, जबकि 15 का किया चालान किया गया। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि किसी भी गाड़ी की स्टेयरिंग नाबालिग के हाथ में न हो।इसलिए एक अप्रैल से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में ई-रिक्शा की संख्या 1980 के करीब है। 30 अप्रैल तक अभियान चलाकर अवैध रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।