फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 250 पंचायत भवन होंगे अपग्रेड, खुलेंगे सीएससी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की 250 ग्राम पंचायतें जल्द ही हाईटेक हो जाएंगी। दूसरे चरण में पंचायत राज विभाग यहां कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालित करेगी। जिससे ग्रामीणों को जरूरी प्रमाणपत्रों के लिए तहसील और ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 15 अगस्त से पूर्व चयनित ग्राम पंचायतों में यह सेवा शुरू करने की कवायद में विभाग जुटा है। पहले चरण में चयनित 290 पंचायतों में यह सेवा पहले ही शुरू हो चुकी है, हालांकि पंचायत सहायकों के त्यागपत्र से करीब 80 से 90 गांव में काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के छह विकास खंडों में 546 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जमीनी विवाद के कारण 10 से 15 गांव को छोड़ दिया जाए तो सभी ग्राम पंचायतों में सरकार ने अपना कार्यालय की अवधारणा को पंचायत भवन निर्माण कर साकार कर दिया है। इसके साथ ही पंचायत भवनों में कंप्यूटर, इंटरनेट, इन्वर्टर आदि की व्यवस्था भी की है। इसके संचालन के लिए अलग से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति भी हो चुकी है।
ग्राम पंचायतों को विकसित करने के साथ-साथ अब तकनीकी से जोड़ने के लिए भी प्रयास जारी है। इसी का नतीजा है कि 290 ग्राम पंचायतें कामन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित हो चुकी हैं जबकि अब करीब 250 में यह सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है। पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को गांव में ही ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी। इससे एक ओर ग्रामीणों को जहां घर बैठे सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। जबकि खर्च भी कम लगेगा।
विज्ञापन

पंचायत सहायक की भी बढ़ेगी आय

ज्ञानपुर। ग्राम पंचायत सचिवालय के संचालन के लिए पंचायत सहायक की तैनाती गई है। उन्हें वर्तमान में पांच हजार रुपये का अल्प मानेदय मिलता है। ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन शुरू होने से उनकी आय भी बढ़ जाएगी। सेवाओं से होने वाली आमदनी का एक अंश पंचायत सहायक को भी मिलेगी।

ये हैं मुख्य ऑनलाइन सेवाएं

- ऑनलाइन खतौनी, आय प्रमाण पत्र आवेदन, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन, जाति प्रमाण पत्र आवेदन, राशन कार्ड आवेदन, प्रवेश परीक्षा के आवेदन और पैन कार्ड आवेदन।

सभी ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन कराया जाएगा। पहले चरण मे 290 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को लाइसेंस मिल गया है। इससे ग्रामीणों को जहां ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी तो वहीं ग्राम पंचायत की आय भी बढ़ेगी। दूसरे चरण में 250 गांव में सुविधाएं शुरू होनी है। पंचायत सहायकों के इस्तीफे से दिक्कत हुई है, लेकिन जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। - संजय मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें