फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्टेशन रोड के 500 मीटर मार्ग पर 25 गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। बारिश शुरू होते ही बाजार के स्टेशन मार्ग पर जलभराव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। मरम्मत न होने से मार्ग पर करीब 25 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। बारिश में पानी भरने से इन गड्ढों को पार करने में राहगीरों को परेशानी हो रही है। बड़े-बड़े गड्ढों में पानी होने से अक्सर वाहन चालक धोखा खा जाते हैं। दुपहिया सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। बाजार के मुख्य तिराहा से परसीपुर रेलवे फाटक तक जाने वाली 500 मीटर सड़क इंटरलॉकिंग है। 500 मीटर के दायरे में रेलवे स्टेशन, स्टेट बैंक, आयुर्वेदिक और होमियो पैथ अस्पताल, पुलिस चौकी, दो इंटर काॅलेज, दो परिषदीय विद्यालय के अलावा कई बड़े प्रतिष्ठान है। व्यापारी बारिश से पहले सड़क को ठीक कराने की मांग कर रहे थे लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। जिससे अब एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। व्यापारी सुरेंद्र मिश्रा, विष्णु मोदनवाल, मुकेश जायसवाल, मोहम्मद यूनुस, जय प्रकाश सोनकर, दिलीप यादव ने कहा कि बारिश से पहले समस्या पर ध्यान दिया गया होता, तो दुकानदारी अब प्रभावित नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें