भदोही जिले के अपर जिलाधिकारी और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत बुधवार को कोरोना के 25 नए मरीज मिले हैं। एडीएम, सीएमएस और जिला अस्पताल के एक चिकित्सक समेत छह लोग ट्रू-नाट मशीन पर रैंडम सैंपलिंग के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद एडीएम कार्यालय और सीएमएस ऑफिस को सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 296 हो गई है।