फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सराफा व्यवसायी के कनपटी पर पिस्टल सटाकर 25 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज के पास धनीपुर रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सराफा व्यवसायी के कनपटी पर पिस्टल सटा कर आभूषणों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद लोगों ने बदमाशों को पकड़ना चाहा, लेकिन वे असलहा लहराते हुए हाईवे पर निकल गए। पीड़ित के अनुसार बैग में नगदी समेत 25 लाख के आभूषण भरे थे।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के धनीपुर निवासी विकास सोनी की जंगीगंज में सीतामढ़ी जाने वाले रोड पर नुक्कड़ के पास सराफा की दुकान है। रोज की तरह वे रविवार की शाम दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। अभी वे अपनी दुकान से लगभग 200 मीटर दूर धनीपुर रोड पर पहुंचे ही थे कि अपाची सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया। अभी वे कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और उनके पास रखा बैग लूटकर भागने लगे। बदमाशों को भागता देख वे शोर मचाने लगे। इस पर कुछ लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा करना चाहा, लेकिन वे असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ प्रभात राय समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए और सीसीटीवी खंगाल कर जांच पड़ताल में जुट गए। पीड़ित विकास सोनी ने बताया कि उसके बैग में 70 ग्राम सोना, 20 किलो चांदी और 70 हजार रुपये नगद थे। बैग में नगदी मिलाकर कुल 25 लाख के जेवर थे। सीओ प्रभात राय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें