फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नवरात्र में जन्मीं 25 बेटियां, नाम पड़ा दुर्गा, लक्ष्मी और पार्वती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नवरात्र में जिले के सरकारी अस्पतालों में 25 बेटियों ने जन्म लिए। इन बच्चियों का नाम परिजनों ने देवी के अलग-अलग स्वरूपों पर रखे हैं। किसी ने दुर्गा, किसी ने लक्ष्मी तो किसी ने बिटिया को पार्वती नाम दिया है। शारदीय नवरात्र में अब तक सरकारी अस्पतालों में कुल 48 प्रसव हुए। इनमें 25 बेटियों ने जन्म लिया है। घर में किलकारी गूंजते ही परिजन खुशी से झूम उठे। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों गोपीगंज, सुरियावां, भानीपुर, भदोही, औराई, डीघ और 17 प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ वेलनेस सेंटर पर इन बच्चों का जन्म हुआ है। परिवार वालों का मानना है कि नवरात्र में देवी ने आशीर्वाद के रूप में बेटी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें