रेलवे फाटक के पास खुदाई के दौरान टूटी पाइप। संवाद
स्थानीय बाजार के स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन नाली का कार्य चल रहा है। इससे व्यापारियों की समस्याए बढ़ गई हैं। यहां नाली खोदाई के दौरान पाइपलाइन कट गई है। व्यापारी मुन्ना दुबे, अनुज मिश्रा, रामेंद्र, प्रदीप ने बताया कि 24 घरों तक 72 घंटों से पानी नहीं पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों को प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। रेलवे टक के पास एक तरफ नाली कार्य पूरी होने के बाद दूसरे तरफ खोदाई शुरू है। मंगलवार को पहले दिन शुरू हुई खोदाई में जमुआ जल जीवन मिशन के मेन पानी की सप्लाई करने वाली पाइप कट गई। नाली निर्माण के समय बहुत सी परेशानी उठानी पड़ रहीं है। पहले खोदाई कर दुकान मकान के सामने मिट्टी छोड़ दी गई।