प्राचार्य डॉ. हिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को दूसरे दिन कालेज में 238 सीटों पर प्रवेश लिया गया। इसमें कला संकाय में 128, विज्ञान संकाय गणित में 22, बायो ग्रुप में 35 और वाणिज्य संकाय में 53 अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ। उन्होंने बताया कि पांच और छह अगस्त को कला संकाय में जिले के अभ्यर्थियों की कटआफ मेरिट 355 से 340, विज्ञान संकाय के मैथ ग्रुप की 391 से 372, बायो ग्रुप में 357 से 328 और वाणिज्य संकाय में 343 से 316 तक रहेगी। जबकि अन्य जिले के अभ्यर्थियों के लिए सभी वर्ग की मेरिट दस अंक अधिक रहेगी। प्राचार्य के मुताबिक काउंसलिंग के समय अभ्यर्थी की मौजूदगी अनिवार्य है। प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन की तरह 11 से ढाई बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए मूल अभिलेख जरूर लाना है।