फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मलेरिया के 23 मरीज, 2000 डेंगू के संदिग्ध मरीजों को हो चुकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है ऐसे में मच्छरजनित बीमारियां की आशंका बढ़ गई है। अब तक जिले में 23 मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं जबकि पिछले साल से अब तक एक भी डेंगू के मरीज नहीं मिले हैं। बाढ़ और बारिश के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। डेंगू भी कोरोना की तरह इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक जिले में 23 मलेरिया के मरीज मिले हैं, जबकि पिछले साल से अब तक डेंगू से जिला मुक्त रहा। जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया है कि जनवरी से लेकर जुलाई तक आठ हजार 45 बुखार के मरीज मिले है इसमें करीब 2000 डेंगू के संग्दिध मरीज मिलने पर जांच की गई। जिसमें से एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। जबकि 23 मरीज मलेरिया के मरीज मिले हैं। सभी को उचित उपचार दिया गया। डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जिले में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष चक ने बताय है कि जिला अस्पताल समेत सीएचसी में डेंगू की जांच और अतिरिक्त बेड की व्यवस्था है। पिछले साल से अब तक डेंगू के मरीज नहीं मिले हैं जबकि मलेरिया के 23 मरीज मिल चुके हैं । एक निजी अस्पताल के डॉ. आरके पटेल ने बताया है कि बारिश और बाढ़ के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। पूर्ण रूप से डेंगू के मरीज अभी तक नहीं मिले हैं लेकिन प्लेटलेस कम होने वाले 25 से 30 मरीज माह में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें