फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले में हुई 22.5 मिमी बारिश, कटी बिजली, बढ़ी परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार देर रात से रविवार की सुबह तक बारिश हुई। तेज बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में परेशानियां बढ़ गईं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 22.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बरसात से सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से चलना दुश्वार हो गया। दूसरी तरफ बारिश के कारण बिजली भी रातभर कटी रही। सुबह पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ा। वहीं ज्ञानपुर नगर में पुलिस लाइन के पास बिजली के तार पर पेड़ गिरने से पूरी रात आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

जिले में इस साल अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हो सकी है। जून में 108 मिमी औसत बारिश की तुलना में महज 45 मिमी बारिश हुई। वहीं जुलाई में औसतन 283 की जगह 165 मिमी बारिश ही हुई। अभी तक छिटपुट बारिश से ही किसी तरह किसानों की फसलों को संजीवनी मिली है। शनिवार की रात दस बजे के करीब अचानक बदले मौसम के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे से 45 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से नगर से लेकर ग्रामीण अंचल की सड़कें डूब गईं। हालांकि पूरी रात रुक-रुक कर तेज और मध्यम बारिश होती रही।
रविवार को सुबह बादलायुक्त मौसम थी और बूंदाबांदी हुई। सुबह 11 बजे के बाद मौसम साफ हुआ, तो उसम का अहसास हुआ। हालांकि शाम होते ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। जिले के सुरियावां इलाके को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे गांव की पगडंडी और सड़कें जलभराव और कीचड़युक्त हो गईं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बीते 24 घंटे में 22.5 मिलीमीटर बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि मानसून 12 अगस्त तक सक्रिय है। बादलयुक्त मौसम होने से बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

बिजली के तार पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित
बारिश के कारण ज्ञानपुर पुलिस लाइन के पास शनिवार की रात करीब पौने दस बजे बिजली के तार पर पेड़ गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसी तरह हॉस्टल चौराहा के पास एक पेड़ दुकान के टिन शेड पर गिर गया, लेकिन किसी तरह की जन हानि नहीं हुई। ट्रिपिंग के कारण नगर पंचायत का पानी समय से नहीं छोड़ा गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
दुर्गागंज त्रिमुहानी पर भरा दो फीट बारिश का पानी
शनिवार की रात झमाझम बारिश होने से दुर्गागंज त्रिमुहानी पर बरसात का पानी करीब दो फीट तक भर गया। तिराहे से लेकर जिला चिकित्सालय मोढ़ तक जलभराव रहा, जबकि हर साल लाखों रुपये खर्च करके दुर्गागंज त्रिमुहानी पर नाली का मरम्मत कार्य कराया जाता है। इस साल दो महीन पहले ही नई नाली का निमार्ण कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें