गोपीगंज। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात कौलापुर पुल के पास से ट्रक से 22 गोवंश बरामद किए। इसमें पांच गोवंशों की मौत हो गई थी। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
गोपीगंज कोतवाली पुलिस सोमवार की देर शाम कोलापुर पुलिया के पास हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच ट्रक की जांच की तो उसमें गोवंश मिले पुलिस को देेख तस्कर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में गोवंशों को ठूंस कर भरा गया था। 22 में पांच गोवंशों की मौत हो गई थी। तस्करों ने अपना नाम मोहम्मद सलमान निवासी अहमदपुर असौली, पुरामुक्ति प्रयागराज और शाबिद निवासी सिरीयावां कला, चरवा कौशांबी बताया। कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि तस्कर काफी दिनों से तस्करी में सक्रिय थे। वे पशुओं को बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल लेकर जा रहे थे। सलमान के खिलाफ विभिन्न जनपदों में चार और शाबिद के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि गोवंश गोशालाओं में भेज दिए गए।