फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस के रुप में मनाई पूर्व सांसद की 21वी पुण्यतिथि

विज्ञापन
पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की पुण्यतिथि पर पकरी तिराहे पर जुटे सपा नेता कार्यकर्ता - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/अभोली। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने सोमवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की 21वीं पुण्यतिथि जिले में बलिदान दिवस के रूप में मनाकर अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। भरतपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद बिंद, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य महेंद्र बिंद ने चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि दबे-कुचले समाज को हक-अधिकार दिलाने की आवाज के कारण राजनीतिक वर्चस्व में हत्या कर दी गई। ऐसे सांसद और जुल्म, दबे-कुचले समाज का स्तर उठाने वाली महिला सांसद को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व सांसद का अधूरा सपना पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लोहरा में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दिनेश शर्मा ने मालाफूल चढ़ाकर पूर्व सांसद के अधूरे मिशन को पूरा कर ही पार्टी दम लेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामफल बिंद, शिवनाथ बिंद, नंदलाल, दुर्गाप्रसाद बिंद, कृपाशंकर बिंद आदि रहे। इसी क्रम में अभोली के गंगारामपुर में त्रिलोकीनाथ बिंद ने श्रद्धासुमन अर्पित कर कहा कि फूलन देवी अन्याय-अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करती थीं। दस्यु सुंदरी गरीबों, किसानों, मजदूरों की मसीहा थी। पूर्व सांसद की कमी हमेशा खलती रहेगी। गुरुजी बिंद, राजाराम बिंद, मुनई बिंद, बलिराम बिंद, पाठक बिंद, कप्तान बिंद, लल्लन बिंद, प्रेमादेवी, सीता देवी, प्रियंका देवी, प्रवीण कुमार, साहबलाल, ज्वाला बिंद, बीपी बिंद, आशीष बिंद ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि पर याद की गईं पूर्व सांसद फूलन देवी भदोही। पूर्व सांसद फूलन देवी की 21वीं पुण्यतिथि पर सपाजनों उन्हें याद किया। सोमवार को पकरी तिराहे पहुंचे सपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने उन्हें पीड़ितों व दबे कुचलों का मसीहा बताया। भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि हक व इंसाफ के लिए निडर होकर संघर्ष करना कोई फूलन देवी से सीखे। आज हम सबको उनकी तरह ही समर्पित होकर काम करने की आवश्यकता है। अलीशेर खां ने कहा कि यह भदोही जनपदवासियों का सौभाग्य है कि फूलन देवी जैसी नेता मिलीं। महज 11 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने जुल्म और अत्याचार सहा लेकिन किसी के आगे घुटने नहीं टेके। जुल्म के खिलाफ न केवल आवाज उठाई बल्कि विरोध का बिगुल फूंका। उनकी प्रतिमा पर जुटे लोगों ने उनके राजनीतिक सफर पर चर्चा की। भदोही सांसद रहते उन्होंने गरीबों असहायों और पीड़ितों की खूब मदद की। इसी का नतीजा है कि वे आज भी सबकी प्रिय नेता बनी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई 2001 को उनकी हत्या कर दी गई थी। वर्ष 1996 में वे 11वीं लोकसभा में पहुंचीं थीं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, हसनैन अंसारी, संतोष यादव, लाल बहादुर बिंद, पन्नालाल यादव, शोभनाथ यादव, इमरान खान, राजधर बिंद, अशोक यादव, रमाशंकर बिंद, जावेद खान, राजेश राय, लालजी यादव, शैलेश यादव, राजकुमार यादव, मनोज यादव, सूरज यादव, राजाराम यादव, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें