फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 18 उप निरीक्षक समेत 216 पुलिसकर्मी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कराने के लिए पुलिस लाइन ज्ञानपुर से मंगलवार को 18 उप निरीक्षक, निरीक्षक एवं 198 पुलिसकर्मियों की टीम पश्चिम उत्तर प्रदेश रवाना हो गई। 19 अप्रैल को रामपुर, मैनपुरी, अलीगढ़, उन्नाव में मतदान होना हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने रोडवेज बसों को पार्टीवार पुलिसलाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को अनुशासित रहकर सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में ड्यूटी के दौरान मिस कम्युनिकेशन न हो, इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बना लें। इससे कोई भी संदेश एक साथ सबको मिल सकेगा। ड्यूटी के लिए यात्रा निर्धारित रोडवेज बस का ही प्रयोग करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर किसी को भागीदार बना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें