ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राजेश एस के नेतृत्व में पुलिस एवं पैरामिलीट्री फोर्स के जवानों ने ज्ञानपुर नगर में रूट मार्च किया। पुलिस लाइन से शुरू हुआ मार्च ज्ञानपुर जिला कारागार तक आया। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने के लिए आग्रह किया गया। इस मौके पर एएसपी डॉ. संजय कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह गोपीगंज नगर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी प्रभारी सुशील तिवारी के नेतृत्व में केंद्रीय पुलिस बल के साथ नगर के पश्चिम मुहाल खड़हट्टी, अंजही मोहाल, सदर मोहाल, मिर्जापुर रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान एस आई श्यामजीत समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।