ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को वाणिज्य संकाय के वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। जिसमें श्रेया मालवीय अध्यक्ष बनाई गईं। प्राचार्य डॉ.पीएन डोंगरे की अध्यक्षता में वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने दीप जलाकर किया। डॉ. एसकेएस यादव ने शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया। इस दौरान वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। जिसमें एमकाम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा श्रेया मालवीय को अध्यक्ष, एमकाम प्रथम सेेमेस्टर के छात्र जीशान अली को उपाध्यक्ष, बीकाम तृतीय वर्ष के छात्र करन प्रभाकर को सचिव, कक्षा प्रतिनिधि पूजा यादव और श्रुति यादव को बनाया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में करन प्रभाकर पांडेय प्रथम, आकाश मिश्रा द्वितीय और रामकुमार गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज में अभिषेक दूबे प्रथम, करन प्रभाकर द्वितीय और आकाश मिश्र तृतीय स्थान पर रहे। विभागाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, निदेशक डॉ. धीरज कुमार गुप्ता, संयोजक डॉ. देव कुमार, और सह संयोजक डॉ. अतिशयेंद्र कौशल के रूप में रहे। इस दौरान डॉ. एसकेएस यादव, डॉ. रौशन प्रसाद, डॉ. मनोज यादव, डॉ. दीपनरायण मिश्र, डॉ. रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।