ज्ञानपुर। स्कूल वैन हादसे में गंभीर रूप से झुलसे बच्चों की हालत देखने के लिए रविवार को सांसद, विधायक संग डीएम और सीडीओ बीएचयू पहुंचे। बच्चों को बेहतर उपचार देने के साथ ही परिवार वालों को आर्थिक मदद दी गई। सुबह करीब 11 बजे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, डीएम राजेंद्र प्रसाद और सीडीओ हरिशंकर सिंह बीएचयू के वरिष्ठ चिकित्सकों संग अधिकारियों से मिलकर बेहतर उपचार दिलाने के लिए कहा। सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने बताया कि पीड़ित बच्चों के परिवार वालों को फौरी तौर पर पांच-पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी गई। सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।