सुरियावां। सेवाश्रम इंटर कॉलेज और श्री घनश्याम दुबे महाविद्यालय की ओर से कॉलेज परिसर में सोमवार को प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 50 प्रश्नों के 100 अंक निर्धारित थे। इसमें गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य अध्ययन विषय के प्रश्न दिए गए। डेढ़ घंटे तक चली परीक्षा में 5400 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसका परिणाम सात फरवरी को घोषित किया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद गुप्ता, डॉ. संजय कुमार पांडेय, राम कुमार, डॉ. अजय पांडेय, देवेंद्र सिंह, अभयराज सिंह, डॉ. अजय श्रीवास्तव, दीनानाथ उपाध्याय, शारदा प्रसाद सिंह, पंकज दुबे, कृपाशंकर सिंह, प्रमोद शर्मा, कमलेश राय, जय शंकर, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।