भदोही। हिदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि संगठनों ने छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। बृहस्पतिवार को आनंद नगर श्रीराम जानकी मंदिर में बैठक के बाद नगर में बाइक जुलूस निकाला गया। भगवा ध्वज हाथों में लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए लोगों ने मेनरोड, लिप्पन तिराहे, अजीमुल्लाह चौराहा होते हुए हरि मंदिर तक गए जहां से वापस स्टेशन होते हुए पकरी तिराहे तक जाकर वापस श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आकर कार्यक्रम समाप्त किया। जहां पर उपस्थित हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह उर्फ बेचू ने कहा कि आज का दिन हिंदू समाज के लोगों के लिए विजय दिवस है। संचालन महंत वागीश पांडेय ने किया। महेश जी, रामचंद्र, संदीप दुबे, विकी गुप्ता, रामराज पाठक, रूपेश पांडेय, रामाश्रय मोदनवाल, विकास सेठ, पारसनाथ, चंचल सिंह, हिमांशु यादव, प्रभात सिंह, धर्मेंद्र दूबे, नीरज जयसवाल, पवन यादव, दीपक दूबे, रूपेश पांडेय आदि मौजूद रहे। हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।