फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकदेव आगमन का वृतांत सुन भावविभोर हुए भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना क्षेत्र के दुलही की बारी गांव में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथावाचक आचार्य डॉ. दुर्गेश महराज ने शुकदेव आगमन का वृत्तांत सुनाया। यह सुुन भक्त भाव विभोर हो गए। प्रवचन में बताया कि मनुष्य के जन्म जन्मांतर के पुण्य कर्मों के उदय होने पर भागवत सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। क्योंकि भागवत रूपी गंगा की धारा पवित्र और अपनी निर्मलता के कारण पापियों को तार देती है। उन्होंने कहा कि मुनि वेद व्यास के पुत्र शुकदेव ने महाराजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा का ज्ञान दिया था। भगवान की सुंदर मनोहारी कथा का रस पान कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान होने के साथ मोक्ष का मार्ग प्रदान करती है। इस मौके पर केदारनाथ मिश्र, विंध्यवासिनी मिश्र, कमलाकांत, गायत्री देवी, दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें