सीतामढ़ी। राष्ट्रीय युवा जन जागरण मंच युवा शक्ति की बैठक रविवार को प्राथमिक विद्यालय मवैयाथान सिंह में हुई। इसमें वर्षों से उपेक्षित कोनिया क्षेत्र के विकास पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष पवन पंडित ने कहा कि तीन ओर गंगा से घिरा कोनिया क्षेत्र विकास से अछूता है। पूरे क्षेत्र में समस्याओ का मकड़जाल है। अब समय आ गया है कि सरकार कोनिया का अपेक्षित विकास करे नही तो युवा ईंट से ईंट बजाने को मजबूर हो जाएंगे। युवा शक्ति के कार्यकर्ताओ ने एक सुर में कोनिया के विकास के लिए आवाज बुलंद की। धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा घाट पर पक्के पुल की शिलान्यास की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवंबर में पुल का शिलान्यास किया जाए। केंद्र , प्रदेश सरकार और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त से जल्द पक्के पुल का तोहफा दें। युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर पक्के पुल का शिलान्यास इसी माह में नही हुआ तो युवा शक्ति के लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। मौके पर अंकित शुक्ला, अंबरीष तिवारी, जिला द्विवेदी, विकास तिवारी, रोहित पांडेय, अजीत चौबे, सतीश पांडेय, जितेंद्र सिंह आदि रहे।