नईबाजार। भदोही कोतवाली के नईबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत गुलौरा चौहान बस्ती की वरुणा नदी के समीप मिट्टी खोद रही महिलाओं पर मिट्टी का ढूहा गिर जाने से पांच महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं का उपचार उपचार महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। दीपावली पर कच्चे घरों की पुताई करने के लिए गुलौरा चौहान बस्ती की 7-8 महिलाएं मिट्टी लाने के लिए नदी के किनारे गईं थीं। वे मिट्टी के टीले से मिट्टी काट रही थीं कि टीला भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे पांच महिलाएं सरस्वती (50) पत्नी स्व. रमेश, रेशमा पुत्री इंद्र बहादुर चौहान, मनीषा पुत्री संजय चौहान, खुशबू व रजपत्ति देवी मिट्टी के ढेर में दब गईं। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए जिन्होंने घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जिसमें सरस्वती देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।