भदोही। पतंजलि योग समिति की ओर से रामलीला मैदान चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। हवन-पूजन के बाद योग साधकों ने ध्यान, प्राणायाम और योगासनों का प्रदर्शन किया। संगठन के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने कहा कि आप स्वस्थ भदोही अभियान के दूत हैं। राज्य प्रभारी ने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए योग सबसे अच्छा माध्यम है। बिना खर्च के स्वस्थ रहने के गुर आप लोगों को देते हैं। कहा कि शहरों के साथ गांवों में भी योग को सम्मान मिल रहा है। योग कक्षाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। इसको देखते हुए महिलाओं के लिए योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान धीरज सिंह, कैलाशनाथ, सुरेश योगी, स्नेहलता, प्रेमा देवी, आरती सिंह, डॉ. एलसी यादव, रमेश जायसवाल, डॉ. राम लाल, मेंहीलाल, सोहन पाल, ओमप्रकाश प्रधान, संदीप कानोडिया, डॉ. बीके शर्मा, राम लाल सरोज, राजेंद्र कनौजिया, आलोक श्रीवास्तव, जय कुमार, फूलचंद, मधु श्रीवास्तव, प्रतिमा गुप्ता, बबिता, मिलन श्रीवास्तव, वरुण तिवारी, अल्का, मनोज यादव, केपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।