मोढ़। जौनपुर जिले से सटे करियावं बाजार का दो दिवसीय विजयदशमी मेला शुक्रवार को शुरू हो गया। दोपहर बाद मेले में शुरू हुई भीड़ देर शाम तक रही। आसपास के कई गावों से बड़ी संख्या में लोग मेला देखने के लिए पहुंचे। बच्चों ने जहां चाट, फुल्की समेत अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। वहीं महिलाओं ने घरेलू सामानों की खरीदारी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी मेले में चक्रमण करते रहे।