फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद से मन और शरीर दोनों रहता है स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। तीन दिवसीय अंतर विद्यालयीय जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता सोमवार को कोनिया क्षेत्र के श्री शिवकरन मिश्र इंटर कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच शुरू हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली छात्राओं और विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने विधायक निधि से विद्यालय में भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके पहले विधायक ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं ने अपने स्कूल और कालेज के झंडे के साथ मार्च पास्ट किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया, कमला शंकर मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, मेवालाल मिश्रा, शंभूनाथ पांडेय, सत्यनारायण मिश्र, विंध्यवासिनी मिश्रा, श्री कांत शुक्ल, चंद्रकांत शुक्ल, विनोद शुक्ल, गोरेलाल मिश्र, जयशंकर दुबे, अष्टभुजा पांडेय, धनंजय मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें