फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को योजना का लाभ दिलाना पहली प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। सुरियावां ब्लॉक में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और श्रम प्रवर्तन विभाग की ओर से श्रमिक और विधिक कैंप का आयोजन किया गया। इसमें श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों ने पंजीकरण कराया। श्रमिकों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को सात दिवसीय श्रमिक पंजीयन कैंप का शुभारंभ सुरियावां ब्लॉक में की गई। इसमें श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन और नवीनीकरण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। एडीओ पंचायत सूर्य बक्स सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारियों से अधिक से श्रमिक योजनाओं को लाभार्थीयों तक पहुंचाने की अपील करते हुए योजनाओं के बारे में उन्हें जागरूक करने की अपील की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम निवास ने सरकार के तहत श्रमिकों के लिए संचालित 17 योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि शासन के तहत संचालित श्रमिक योजनाओं को श्रमिकों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। पंजीयन कैंप के पहले दिन कुल 96 श्रमिकों का पंजीयन हुआ। कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सचिन त्रिपाठी, कृपाशंकर दूबे, दिव्या पाठक, वीरेंद्र प्रसाद यादव, संतोष तिवारी, राजू गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें