जंगीगंज। गोपीगंज थानाक्षेत्र के धनीपुर गांव निवासी अरविंद कुमार मिश्र (48) की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 17 सितंबर को ऊंज थानाक्षेत्र के सूफीनगर में बाइक से घर लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से अरविंद कुमार मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा था। मृतक ट्यूबेल आपरेटर थे, जो अत्यधिक नम्र और मिलनसार थे।