गोपीगंज। मुहर्रम की सातवीं तारीख पर मंगलवार की रात दो अलग अलग जगहों पर अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए चल रहे थे। इसमें अखाड़े के लोगों ने फन ए सिपहगिरी का प्रदर्शन किया। अकीकदमंदों ने अलम का पहला जूलूस अखाड़ा शेख सलामत के नेतृत्व में चुड़िहारी मोहाल तक निकाला। इसमें या हुसैन या हुसैन की सदाओं को बुलंद करते हुए जुलूस अपने परंपरागत रास्ते से होते हुए मोहल्ले में वापस आकर समाप्त हुआ। दूसरा जुलूस धूम खां के नेतृत्व में निकाला गया, जो अंजही सदर मोहाल होते हुए पश्चिम मोहाल सराय में समाप्त हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। जिस तरफ से अलम का जुलूस गुजर रहा था, वहां का पूरा माहौल हुसैनी हो गया। वहीं बुधवार की रात नगर में दुलदुल का जुलूस भी निकाला निकाला गया।