गोपीगंज। ऊंज थाना क्षेत्र के कलिजरा मोड़ पर बृहस्पतिवार की रात डीसीएम और ट्रैक्टर की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। नब्बे चौराहा भीटी निवासी मजदूर कहीं से मकान की ढलाई कर मिक्सचर मशीन लदे ट्रैक्टर पर बैठ कर रात में घर जा रहे थे। कलिंजरा मोड़ के पास सड़क पार करते समय सामने से आ रही डीसीएम के टक्कर मार देने से टैक्टर पर बैठे भीम , राजितराम , राजेश कुमार, शैलेश कुमार, संतोष कुमार बिंद, छोटेलाल, रामलोलारख और शीतला प्रसाद घायल हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।