ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को चयनित मॉडल आदर्श प्राथमिक विद्यालय महुआपुर और आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है, बच्चों को सही शिक्षा देना शिक्षको की जिम्मेदारी होती है। बच्चों से कहा कि समय अनमोल है, समय की पहचान करो, समय आप के जीवन की दिशा बदल देगा। अगर आप लोग समय को पहचानोगे तो कल के भविष्य में आप डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, बनेंगे। कहा कि यूनिफॉर्म बहुत अच्छा है। यूनिफार्म और पुस्तक को संभाल कर रखें। प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि जो बच्चे अच्छे ढंग से प्रतिदिन साफ-सुथरा यूनिफॉर्म पहनकर आएगा, उसका चयन कर पुरस्कार दिया जाए। डीएम ने एमडीएम, शौचालय, पेयजल और निर्माण के कार्यों का सत्यापन किया। कहा कि बच्चे अनमोल हैं, बच्चों को सही ज्ञान देने से उनका मन विकसित होता है। इस मौके पर बीडीओ ऊषा पाल, बीईओ जंगीलाल मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिमा उपाध्याय, अमित उपाध्याय, राकेश सिंह, आशीष सिंह, मनोज उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, प्रधानाध्यापक पंकज उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे।