फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी प्रमाणपत्र दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रांतीय धनगर महासभा के जिलाध्यक्ष देव नारायण पाल धनगर के नेत़ृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। इसमें गड़ेरिया बिरादरी को एससी प्रमाणपत्र तहसीलों से दिलवाने की मांग की। चेतावनी दिया कि अविलंब इस पर पहल नहीं की गई तो धनगर समाज रेल रोको आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद और अनुसूचित जनजाति आयोग की ओर से निर्देश जारी होने के बाद भी तहसीलदार प्रमाणपत्र वितरित नहीं कर रहे हैं। पूर्व में कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर गड़ेरिया समाज विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ सका है। एससी प्रमाणपत्र एक पखवारे के अंदर जारी करने की कवायद नहीं शुरू की गई तो 10 सितंबर से जगह-जगह रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजेश धनगर, सियाराम धनगर, राजनाथ धनगर, जय प्रकाश धनगर, रामलाल धनगर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें