ज्ञानपुर। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना न देने पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने उप निबंधक ज्ञानपुर, औराई और भदोही तो सीडीओ ने बीडीओ ज्ञानपुर और पीडी डीआरडीए से जवाब-तलब किया है। आरटीआई कार्यकर्ता विभूति नारायण दूबे ने महानिरीक्षक निबंधन से भदोही में भूमि बैनामा संबंधी भौतिक सत्यापन और बीडीओ ज्ञानपुर से विकास संबंधी लोहिया आवास का निर्माण और परियोजना निदेशक से गांव के विकास से जुड़ी सूचना मांगी थी। सूचना उपलब्ध न कराने पर कार्यकर्ता ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन और सीडीओ को प्रथम अपील प्रस्तुत की। मामले को संज्ञान में लेते हुए महानिरीक्षक ने उप निबंधक ज्ञानपुर, भदोही और औराई से जवाब तलब किया है, जबकि सीडीओ ने दोनों अधिकारियों को 18 जुलाई को उपस्थित होने का निर्देश दिया।