फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में चटकी लाठियां, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में रविवार को जमीन के बंटवारे को लेकर बैठी पंचायत में विवाद बढ़ने पर मार पीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट में लाठियां चटकी, लात-घूसें चले।इससे दोनों पक्ष के कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस यूपी -100 पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को सामुदायिक स्वा स्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में शिवचंद(45), मुन्नी लाल (32),रमेशचंद्र (40),मोटू (19), बलराम यादव (30) शामिल है। सीएचसी में उपचार के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें