अभोली। जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने शुक्रवार को शांतिभंग में 21 व्यक्तियों का चालान किया जबकि एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गोपीगंज पुलिस ने दीवानपुर से तीन, कस्बा गोपीगंज से चार, चकनिरंजन से चार, ज्ञानपुर पुलिस ने गोसाईंदासपुर से एक का चालान किया। चौरी पुलिस ने धनापुर से एक, कोइरौना ने अरता से तीन, मैलोना से दो, ऊंज पुलिस ने सीकीचौरा से दो, औराई ने भमौरा से एक का चालान किया। औराई पुलिस ने वारंटी रामेश्वर बरनवाल निवासी खमरिया को गिरफ्तार किया। बिजली अधिनियम में उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था।