जिले में शांतिभंग की आशंका में अलग-अलग थानों की पुलिस ने रविवार को 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गोपीगंज के उप निरीक्षक परमहंस सिंह ने भोलईपुर से तीन, भदोही के उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने मोढ़ कस्बा से दो, चौरी के उप निरीक्षक रामेश्वरनाथ यादव ने गोहिलांव से एक का चालान किया। औराई के उप निरीक्षक अशोक सिंह ने बाबूसराय से एक, रामध्यान यादव ने सेऊर से दो, घोसिया से दो, ऊंज के उप निरीक्षक शमशाद खां ने नवधन से दो, सुरेश सिंह कुशवाहा ने मंगापट्टी से दो, रघुरामपुर से दो का चालान किया। सुरियावां के उप निरीक्षक नसीम सरवर ने कनकपुर से दो, उप निरीक्षक भाष्कर राय ने चकवंशीधर से दो व्यक्तियों का चालान किया। निकाय चुनाव के मद्देनजन यह हिदायत बरती जा रही है। संवाद