फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडलिस्ट बेटियां और शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली बेटियों और शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को बीएसए अमित कुमार ने पुरस्कृत किया। इस दौरान छात्राओं को आगे भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया। कक्षा पांचवीं की छात्रा रूबी ने 35 किलो भार वर्ग की कुश्ती में गोल्ड, सीतू ने 45 किलो वर्ग में गोल्ड और चक्का फेंक में गुड़िया ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसी तरह यूपी बेसिक टीचर्स प्रतियोगिता में शिक्षक राकेश कुमार और चंद्रकांत पटवा ने चैंपियनशिप जीतकर जिले को गौरवान्वित किया था। इस मौके पर मनोज कुमार उपाध्याय, सूर्यकांत मौर्य, अरविंद यादव, दिलीप सिंह, मूलचंद्र गुप्ता, उर्मिला सरोज आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें