फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिक्र तक्वा कांफ्रेंस 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही (ब्यूरो)। नगर के जलालपुर स्थित मदरसा तक्वा गर्ल्स इस्लामिक स्कूल में 17 मार्च 10 बजे फिक्र तक्वा कांफ्रेंस व जश्ने रिदाए फजीलत व किरअत का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए मौलाना अब्दुस्समद जेयाई ने बताया कि इस्लाम में तालीम को प्रमुखता दी गई है। हाल के वर्षों में मुस्लिम मां बाप में अपने बच्चों के तालीम के प्रति जागरूकता आई है। उसे और बढ़ावा देने के लिए स्कूल मेें बालिकाओं को मुफ्त तालीम दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में वाल्दैन और औलाद के अधिकार, सुन्नते मुस्तफा और विज्ञान आदि विषयों पर रोशनी डाली जाएगी। बताया कि कांफ्रेेंस केवल महिलाओं के लिए है जिन्हें खिताब करन के लिए विशिष्ट महिला मेहमान तशरीफ ला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें