सुरियावां। भाजपा महिला मोर्चा सुरियावां मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को समाज में सशक्त भूमिका निभाने वाली दो महिलाओं को सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय मलेपुर की शिक्षिका यामिनी वर्मा और महुआपुर की ग्राम प्रधान प्रतिमा उपाध्याय को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष संगीता खन्ना, उपाध्यक्ष सीमा उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सुनीता वर्मा आदि मौजूद रहीं।