फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश करेगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के गोसांईंदासपुर स्थित काशी विश्वनाथ डिग्री कालेज में बृहस्पतिवार को महिला सशक्तीकरण विषय पर भाषण एंव निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के चार महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही देश और समाज का विकास संभव है। क्योंकि महिलाएं जितनी सशक्त होंगी देश उतना ही विकास करेगा। कौशिकी मौर्या ने सरस्वती वंदना से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें अंशू गुप्ता पहले, नीतू विश्वकर्मा ने दूसरा और सोनम उपाध्याय ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में श्रुति मिश्रा, गुड़िया मिश्रा और प्राची मालवीय को सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में प्रतिभागी अन्य छात्राएं ज्योति सेठ, कौशिकी मौर्या और शिविका मालवीय को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन राजेश श्रीवास्तव और संयोजन कृष्ण मुरारी पाठक ने किया। इस मौके पर अनिल पांडेय, शिवशंकर पांडेय, राकेश उपाध्याय, सत्यदेव, अच्छेलाल, सुनील मिश्रा, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें