फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरियावां से प्रयागराज के लिए शुरू हुई बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरियावां। मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को परिवहन मंत्री के निर्देश पर सुरियावां से प्रयागराज के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया गया। भदोही विधायक रवींद्र त्रिपाठी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुरियावां क्षेत्र से रोडवेज बस का संचालन न होने से यहां के नागरिकों को प्रयागराज जाने के लिए खाशी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की मांग पर उक्त समस्या को देखते हुए परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सुरियावां से प्रयागराज के लिए प्रतिदिन रोड़वेज बस संचालन का निर्देश दिया था। इसके तहत मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को भदोही विधायक ने पूजन पाठ के उपरांत हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए बस को रवाना किया। इससे क्षेत्रीय और नगरीय लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें