वहिदानगर। भारत सरकार की राष्ट्रीय वार्षिक ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने सोमवार को डीघ ब्लॉक के तीन गांवों में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता की जांच की। टीम के पर्यवेक्षक सदस्य अभिषेक मिश्रा ने छतमी गांव में स्वच्छता और विकास की हकीकत देखी। छतमी, भिखीपुर और केवटाहीं गांव में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रो को देखा। भिखीपुर के स्कूल में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी जताई। मौके पर सूर्य नारायण पांडेय, संजय सिंह चौहान, सरोज पांडेय ,एडीओ पंचायत अजय पांडेय, दिनेश त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, जटाशंकर मिश्र, विवेक पांडेय, संजय दुबे, राजधर पांडेय आदि मौजूद रहे।