ज्ञानपुर। भदोही-ज्ञानपुर मुख्य मार्ग स्थित पानी की टंकी के सामन लगे हैंडपंप के पास लगी गंदगी स्वच्छता की पोल खोलने के लिए काफी है। यही नहीं सड़क के किनारे बने गड्डे में नल का रूका गंदा पानी राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। गड्डा भरने के बाद उक्त गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। वहीं काफी दिनों से नल का पानी मटमैला निकल रहा है। जिससे लोगों की प्यास बूझाने के बजाया वह उनकी मुश्किल बढ़ाने का काम कर रहा है। नगर से सटे इस समस्या के बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ अनजान बने हुए है। स्थानीय नागरिकों की माने तो उक्त समस्या के बारे में नगर पंचायत प्रशासन से नल को बनवाए जाने और पानी निकासी को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन वह समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिससे आवागम के दौरान किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।