फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नान इंटरलाकिंग कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। भदोही-वाराणसी रेलमार्ग के भदोही-परसीपुर के मध्य नॉन इंटरलाकिंग कार्य बृहस्पतिवार को देर शाम तक पूरा हो गया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने रेल पटरी कनेक्टिंग के साथ साथ पैनल कक्ष में नई मशीनें स्थापित कर उन्हें अपडेट किया। रेल अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त एसे पाठक नए ट्रैक की जांच के बाद इस पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी देंगे। कार्य के चलते एक ट्रेन रद रही जबकि पांच ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। शाम तक एडीआरएम रविप्रकाश चतुर्वेदी ने भी चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। अंतिम चरण में भदोही-परसीपुर के बीच दोहरीकरण का कार्य लगभग संपन्न हो गया है। नए ट्रैक पर ट्रेनों के परिचालन के लिए स्टेशन से जोड़ने हेतु नान इंटरलाकिंग कार्य गत भी आज पूरा हो गया। मंडल के सैकड़ो कर्मचारियों ने जगह जगह कार्य अंजाम दिया। एक दर्जन अधिकारियों ने भदोही स्टेशन के पैनल कक्ष को भी अंतिम रूप दिया। बृहस्पतिवार की शाम एडीआरएम (वाराणसी) ने भदोही और परसीपुर स्टेशनों पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कल वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त अब तक हुए कार्य का अवलोकन करने के बाद नए ट्रैक को ओके करेंगे जिसके बाद इस पर भी गाड़ियां दौड़ सकेंगी।उधर स्टेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को लखनऊ - वाराणसी पैसेंजर ट्रेन रद रही, जबकि बुंदेलखंड एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर मेल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर ट्रेनों को दूसरे मार्गों से चलाया गया। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें