फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मंथन परीक्षा में 160 छात्र शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को ऑनलाइन विज्ञान मंथन परीक्षा में 160 छात्रों ने हिस्सा लिया। 25 और 28 नवंबर को प्रथम पाली में सुबह 11 से एक बजे जबकि दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक दो सत्रों में परीक्षा हुई। परीक्षा एनसीआरटी और विज्ञान भारती के बैनर तले हुई। छात्रों में वैज्ञानिक प्रवृतियों की ओर उन्मुख होकर नवीन खोजों के प्रति अभिमुख होने के लिए इसका आयोजन किया गया। परीक्षा संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। प्राचार्य साहब सिंह ने कहा कि परीक्षा के माध्यम से न केवल बौद्धिक मानदंडों को नए रूप में प्रस्तुत करेंगे, बल्कि बच्चे वैज्ञानिक बनने की प्रक्रिया में अध्ययन आगे भी जारी रखेंगे। इस मौके पर जेपी सिंह, डॉ. मनजीत सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, यूपी शुक्ल, होशिला सिंह, अमित आनंद, बीसी लाल, सीके ओझा, एच पांडेय आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें