फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हार देख भाजपा को याद आए राम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्वांचल क्रांति दल के कार्यकर्ताओं की मंगलवार को नगर स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें पार्टी की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसखा त्रिपाठी ने कहा कि चुनावी हार को देखकर भाजपा डर गई है। जब बुरे दिन आते हैं, तब वह राम को याद करती है। 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, लेकिन 2019 चुनाव के पूर्व ही राम याद आए। मोदी और योगी सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचारी, अपराधी और साड़ ही सुखी है। किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग के लोग भाजपा सरकार से परेशान हो गए हैं। उन्होंने बैराखास निवासी संजय उपाध्याय को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर रामराज चौहान, संजय उपाध्याय, गामा पटेल, जवाहर लाल, केदार सिंह, राजेश सिंह, अमरजीत यादव, सूबेदार सिंह, अवधेश दूबे, चंद्रमणि तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें