सुरियावां। पतंजलि किसान सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को जोधराज सिंह तालाब पर पंतजलि कृषक समृद्धि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान एवं जैविक खेती के फायदे के बारे में बताया। किसान प्रभारी रामजीत पाल ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन के बनाए फार्मूले पर जैविक खेती करने की जानकारी दी। कहा कि इससे किसानों को कम लागत में अधिक कमाई मिलेगी। इस मौके पर शीतला प्रसाद यादव, राधेश्याम दूबे, मनोज दूबे, सुरेश मौर्य, दशरथ कौशल, रामबहादुर, कन्हैयालाल, रामाकांत, अंबिका अग्रहरि, अश्विनी साहू, अनिल सिंह, दिनेश यादव, मनीष पाल आदि मौजूद रहे।