नई बाजार। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर नगर पंचायत से शुक्रवार को नगर के दो विद्यालयों में निबंध और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल विद्या इंटर कॉलेज और गोपाल विद्या मंदिर में हुए प्रतियोगिता में 400 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शनिवार को पुरस्कृत किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी सोनल जैन ने बताया कि 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली, स्वच्छता पर शपथ और विद्यालयों में निबंध व कला प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ईओ ने बताया कि शनिवार को परिणाम जारी करने के बाद विजेता प्रतिभागियों का पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधक सुरेश चंद्र साहू, प्रधानाचार्य सुरेंद्र उपाध्याय, रमेश यादव, फरहीन अंसारी, पिंकी हाशमी, संगीता साहू आदि रही।