फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के गिरधरपुर स्थित इंद्रावती इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई का महत्व समझाया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुुंचाने के उद्देश्य से विद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक किया। प्रदर्शन का उद्घाटन करते हुए केएन पीजी कॉलेज के चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. रोशन प्रसाद ने छात्र छात्राओं के प्रयास और उनकी कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। कहा कि अच्छी पेंटिंग एक कुशल वक्ता की भूमिका निभाती है। पेंटिंग के जरिए सिर्फ स्वच्छता ही नही बल्कि समाज में फैली विभिन्न तरह की कुरीतियों को सामने लाया गया। इसमें सर्वेश कुुमार, मोनिका यादव, ज्योति मिश्रा, पायल दूबे, नीतूू गौड़, पूजा पाल, खशुबू यादव कि पेंटिंग सराहनीय रही। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक दूूबे, प्रधानाचार्य भारत भूषण, महेंद्र कुमार, विनय मालवीय, संदीप, अरविंद आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें